प्रदीप साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव,प्रदेश भर से मिल रही बधाइयाँ, श्री साहू ने जताया आभार
रायपुर, 19 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के हाल ही में सम्पन्न ऐतिहासिक चुनाव में रायपुर निवासी समाजसेवी प्रदीप साहू को संयुक्त सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। उनके सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
प्रदीप साहू पिछले कई वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते आ रहे हैं। वे प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक आयोजित अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके कार्यों को समाज के सभी वर्गों से भरपूर सराहना मिली है।



इस चुनाव में निर्विरोध चुने गए अन्य प्रमुख पदाधिकारी हैं:
*अध्यक्ष: डॉ. नीरेंद्र साहू*
*उपाध्यक्ष: श्री सत्यप्रकाश साहू, श्री तिलक राम साहू, श्रीमती साधना साहू*
*संगठन सचिव: डॉ. सुनील साहू, श्रीमती चंद्रवती साहू (महिला)*
*संयुक्त सचिव: श्रीमती बीना साहू (महिला), श्री प्रदीप साहू* चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश भर से श्री प्रदीप साहू को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ मिल रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी समाजजनों, सहयोगियों और वरिष्ठों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा: यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। समाज हित में कार्य करना ही मेरा उद्देश्य रहेगा।”



