अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रजत जयंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ महतारी,स्वस्थ लइका पर विचार व्यक्त

पाटन : छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना पाटन द्वारा देवांगन भवन पाटन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन आज दिनांक 21अगस्त को किया गया। जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक , महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती सीता निषाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी,जनपद सदस्य श्रीमती कुसुम लता आडील ,वार्ड पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, श्रीमती लीना साहू सरपंच कोही की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पंचायत पाटन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ महतारी,स्वस्थ लइका पर विचार व्यक्त किए गए स्वस्थ रहना कितनी आवश्यक है यह बताया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए तथा मेगा हेल्थ कैंप की आवश्यकता पर श्रीमती निशा सोनी ने अपनी बात रखी।महिलाओं के साथ किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच अंतर्गत सीबीसी ,थायरॉयड,बीपी, शुगर टेस्ट कराया गया एवं आवश्यक दवाइयां दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरी बालिकाओं को उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!