अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खेल और टीमवर्क की मिसाल बना शिवोम् बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2025

अमलेश्वर : शिवोम् विद्यापीठ संस्था में 29 एवं 30 अगस्त को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह इंट्रा-स्कूल प्रतियोगिता संस्था की तीनों संस्था सांकरा, रायपुरा एवं चांगोराभाटा के बीच हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल-प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता का आयोजन शिवोम् विद्यापीठ सीबीएसई सांकरा के स्पोर्ट्स एरेना ग्राउंड में हुआ,जहाँ दो दिनों तक खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता में गर्ल्स जूनियर सिंगल विनर लावण्या , रनर-अप ज्ञाना । गर्ल्स जूनियर डबल्स विनर समृद्धि और लावण्या , रनर-अप निमिता और सेजल। बॉयस जूनियर सिंगल विनर आदित्य, रनर-अप प्रतीक। बॉयस डबल्स जूनियर विनर अभिनव और दुष्यंत रनर-अप आदित्य और यश। मिक्स्ड डबल्स जूनियर विनर रुद्रांश और मीत,रनर-अप आकृति और ध्रुव। गर्ल्स सीनियर सिंगल विनर आरना, रनर-अप तारुषि।बॉयस सीनियर सिंगल विनर उमंग, रनर – अप तुषार। बॉयस डबल्स सीनियर विनर उमंग और कृतज्ञ , रनर-अप चैतन्य और वंश। गर्ल्स डबल्स सीनियर विनर आरना और अनुभूति, रनर-अप तारुषि एवं आन्या। मिक्स्ड डबल्स सीनियर विनर जितेंद्र एवं मानसी , रनर-अप भूमिका और विश्वास।

खिलाड़ियों ने खेल भावना और टीमवर्क का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। पूरे ग्राउंड में खेल का जोश और उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली सर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास करते हैं। शिवोम् विद्यापीठ सदैव खेल और शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!