अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

औरी नाला में बहे दो लोगों में से एक का शव बरामद,दूसरे का खोज अब भी जारी है

भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत करसा औरी नाला में 04 सितंबर को सुबह 11 बजे दो व्यक्ति नहाते समय नाला के तेज धार में बह गए। दिन भर रेस्क्यू करने के  बाद भी दोनों का कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक की शव बरामद हुआ है जो औरी में रहने वाले 56 वर्षीय भगवती ठाकुर है जिसका पीएम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जा रहा है।वही दूसरे व्यक्ति जो झारखंड निवासी बताया जा रहा है जिसकी तलाश अभी जारी है। गोताखोर की मदद से लापता की तलाश जारी है।उनके परिजनों का भी घटना स्थल में आने की जानकारी मिल रही है।

क्षेत्र के भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर ग्रामीणों और जिला प्रशासन के टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं।वही भाजपा नेता उतरा सोनवानी भी लगातार घटना की जानकारी ले रहे है। SDFR के टीम मौके पर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!