अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मन की बात कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में पाटन प्रथम/हर्षा चंद्राकर

अमलेश्वर : पता विधान सभा के भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षा चंद्राकर प्रभारी मन की बात विधानसभा पाटन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया की ज्ञानवर्धक बातों को हमसे साझा करते हैं, इस रविवार को भी विधानसभा पाटन के कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम का 125 वाँ एपिसोड को 250 बूथों में से 176 बूथों में देखा एवं सुना गया, जिसकी जनसंख्या लगभग 3126 थी जिसकी जानकारी सरल ऐप एवं मोदी ऐप के माध्यम से डाउनलोड की गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप पाटन विधानसभा के संयुक्त पाँचो मंडलों के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ के 35 जिला संगठन एवं 90 विधानसभा के रिकॉर्ड के आधार पर पाटन विधानसभा को पहला (1st) स्थान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेन्द कौशिक, जिला प्रभारी संतोष सोनी एवं सह प्रभारी रजा खोखर, विधानसभा पाटन के सहप्रभारी रवि सिन्हा, मंडल अध्यक्षगण कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर एव धर्मेंद्र सिन्हा, मंडलो के प्रभारी निर्मल जैन, पुष्कर साहू, हरिशंकर साहू, कैलास यादव, राजू निषाद, सहप्रभारी टेसराम साहू, महेश लहरी, कृष्णा साहू, घनश्याम कौशिक, लोकेश साहू, नगर पालिका कुम्हारी, अमलेश्वर, एव नगर पंचायत पाटन, मन के बात के अतिथि, बूथ कार्यक्रम के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एव वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ साथ प्रत्येक जनता जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि जिस प्रकार से पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अथक मेहनत कर ये उपलब्धि हासिल किया है आशा एव उम्मीद करती हूँ कि आगे भी हमारी विधानसभा प्रथम स्थान को बनाये रखने प्रयास करेंगे एव बचे हुए अन्य बूथों पर भी इस कार्यक्रम को करेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!