सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने रक्तदान कर बढ़ाया सेवा पखवाड़ा शिविर का गौरव – भाजपा पाटन मंडल में हेलमेट वितरण भी

पाटन : भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 29 सितम्बर 2025, सोमवार को कुर्मी भवन, पाटन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।22 लोगो ने रक्तदान महादान में भाग लिया। श्री बल्ड सेंटर के द्वारा संग्रह किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप में दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिला, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू एवं नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले जी उपस्थित रहे।
शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित किए गए, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक जी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का मान बढ़ाया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।नरेंद्र कुमार साहू संचालक, एकानन्द वर्मा, रूपेंद्र साहू, पूरण निर्मलकर, नम्रता बंछोर के द्वारा ब्लड संग्रह किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक अतिश सपहिया, किरण बंछोर एवं विजय बंछोर रहे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,रानी केशव बंछोर (मंडल अध्यक्ष)कृष्ण कुमार साहू (मंडल महामंत्री)अखिलेश मिश्रा (मंडल महामंत्री)विजयकांत बंछोर (सोशल मीडिया प्रभारी) निशा सोनी, नेहा बाबा वर्मा,चंद्रिका साहू, केवल देवांगन, बाबा वर्मा,सुनील वर्मा, पुरेन्द्र सिन्हा,अरविंद जोशी, राकेश साहू, सुरेश निषाद,पन्ना लाल बंजारे,एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता, पाटन मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे







