तर्रा में विगत वर्षों से मनाया जा रहा अनोखे तरीके से दशहरा उत्सव, बेटियां करती है रावण का वध

तर्रा : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा में दशहरा उत्सव का आयोजन एक अनोखे तरीके से किया जाता है, जहां बेटियां रामलीला का मंचन करती हैं और दशानन का वध करती हैं। यह आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है और इस वर्ष ग्राम पंचायत के सरपंच विपिन चंद्राकर के नेतृत्व और वरिष्ठ नागरिकों के मार्ग दर्शन में आज 02 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है।
दशहरा उत्सव की विशेषताएं: ग्राम की बेटियां रामलीला का मंचन करती हैं और दशानन का वध करती हैं, जो एक अनोखा और प्रेरणादायक पहलू है।
ग्राम पंचायत का विशेष सहयोग रहता है, जिसमें सरपंच और वरिष्ठ नागरिकों का भरपूर सहयोग होता है।
आपको बता दें पूर्व सरपंच डॉक्टर योगेश चंद्राकर के नेतृत्व में बेटियों का रामलीला मंचन बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से किया जाता था है, जो आज भी जारी है।ग्रामीण दशहरा उत्सव को बहुत ही हर्ष के साथ मनाते हैं और बड़ी संख्या में रामलीला का मंचन का आनंद लेते हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच और वरिष्ठ नागरिकों के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है और ग्राम के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधि है।






