अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सांकरा में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
अम्लेश्वर : पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत संकरा में दो दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 11 एवं 12 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस महायज्ञ में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर का विशेष सहयोग है। ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने जीवन को धन्य बनाने का अवसर प्राप्त करेंगे।
आपको बता दें पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ यह एक धार्मिक आयोजन है, जिसमें गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। ग्राम के युवक-युवतियों सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और महायज्ञ का लाभ उठाएंगे।
इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामवासियों को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का अवसर मिलता है।
Advertisement







