संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन

अम्लेश्वर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के अवसर पर रविवार को पाहंदा (अ ) में एक भव्य पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन किया, जिससे ग्राम में देशभक्ति एवं संगठन की भावना का वातावरण व्याप्त हुआ।
शस्त्र पूजन के दौरान संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने परंपरागत रूप से शस्त्रों की आरती कर राष्ट्र की रक्षा एवं समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए समाज में संगठन, सेवा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता जगदीश्वर बंछोर संयोजक धर्म जागरण दुर्ग, मुख्य अतिथि एस आर ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक मोतीपुर, राजेंद्र साहू संघ किसान प्रमुख दुर्ग, चेलाराम साहू, विभाग सद्भाव प्रमुख तिवारी, संघचालक अमलेश्वर नगर, प्रकाश कश्यप नगर कार्यवाह अमलेश्वर, डीगेन्द्र ठाकुर मंडल कार्यवाह पहांदा मंडल, चेतन देवांगन, सुरेंद्र साहू प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, मोहन लोधी सरपंच मोतीपुर, राजू साहू सरपंच झीट एवं अन्य स्वयं सेवक तथा ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।







