रखरखाव और देखरेख के अभाव में दीपावली में भी नहीं जल पाएगी ब्लॉक में क्रेड़ा विभाग की लाइट, नही हो रही है मेंटेनेंस कार्य

पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले लगभग सभी ग्रामों में हाई मास्क लाइट क्रेड़ा विभाग के द्वारा लगाई गई है। जिसका रखरखाव मेंटेनेंस का कार्य विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। जिससे आने वाले दीपावली में भी अंधेरा छाया रहेगा। आपको बता दें पाटन विधानसभा के प्रत्येक गांव में क्रेड़ा विभाग के द्वारा हाई मास्क के लाइट लगाई गई है। चाहे वह गांव की चौक चौराहा हो या फिर नगर के चौक चौराहा हो या फिर रोड में लगाई गई स्ट्रीट लाइट हो अधिकांश जगह की लाइट नहीं जल रही है। कुछ जगह को छोड़कर के लगभग बंद पड़ी हुई है जिस पर क्रेड़ा विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
उत्तरा पाटन के कई गांव के स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है जैसे पाटन से मोतीपुर अम्लेश्वर मार्ग उसी तरह दक्षिण पाटन के ग्राम सुरपा सहित कई जगह की समस्या सामने आ रही है। स्थानीय प्रशासन लगातार शिकायत कर कर थक गए हैं लेकिन समस्या का हाल नहीं हो पा रही है।



वही एक भाजपा नेता ने कहा की क्रेड़ा विभाग द्वारा लगाई गई लाइट कही कही ठीक से चल रही है लेकिन अधिकांश जगह में मेंटेनेंस नहीं होने के कारण लाइट खराब हो गया है तो कहीं इनवर्टर खराब हो गया है। जिसे विभाग के अधिकारी मरम्मत कराने में असफल दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से इस दीपावली में चौक चौराहा मे रोशनी नहीं हो पाएगी जिसको लेकर के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जनप्रतिनिधि लागतार क्रेड़ा विभाग से संपर्क कर रहे है। साथ ही उक्त विषय में ब्लॉक के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।



