दुबे परिवार का सराहनीय कदम स्कूल को दिए प्रोजेक्टर, साथ कराया न्योता भोज

पाटन: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तर्रा के भूतपूर्व छात्र डॉ हरिनारायण दुबे सेवानिवृत्त प्राचार्य कल्याण महाविद्यालय भिलाई,डॉ बेला दुबे प्रोफेसर, बसन्त दुबे,कमला तिवारी,सरल शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं पूरे दुबे परिवार रवेली के द्वारा विद्यालय को प्रोजेक्टर,स्क्रीन प्रदान किया गया। जिससे बच्चे नवाचार के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे। साथ ही बच्चों को स्टेशनरी एवं फल मिठाई का वितरण कर बच्चों के लिए न्यौता भोजन का आयोजन किया गया।सभी ने आज से 70 वर्ष पहले तर्रा स्कूल में पढ़ाई जीवन का अनुभव बाँटे।


दुबे परिवार के इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने सधन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर रज्जू सोनी अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, सरपंच विपिन चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर, नरसिंह चंद्राकर, खिलावन चंद्राकर अध्यक्ष ग्राम शिक्षा समिति,रामेश्वर कोसे, प्राचार्य अजय शर्मा समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित साहू ने किया।








