अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरराजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्वालियर में दबोचा गया कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर, हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर भागा था छिपने

रायपुर/ रायपुर पुलिस ने लंबे फरार चल रहे कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग जैसे कई गंभीर अपराधों में मामले दर्ज हैं।

वहीं उसका भाई रोहित तोमर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

तेलीबांधा में कारोबारी से विवाद के बाद हुआ था मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र और रोहित तोमर पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। एफआईआर के बाद दोनों आरोपी दो जून से फरार चल रहे थे। पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद दोनों भाई गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी चालें चलते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।

हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज, बढ़ा पुलिस का दबाव

हाल ही में हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद रायपुर पुलिस ने खोज अभियान तेज कर दिया। इस बीच सूत्रों से सूचना मिली कि वीरेंद्र ग्वालियर में अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर ग्वालियर रवाना किया, जहां लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी की गई और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने किया था इनाम घोषित

फरार चल रहे दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पहले ही पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस की कई नाकाम कोशिशों के बाद आखिरकार वीरेंद्र पुलिस के शिकंजे में आ गया, जबकि रोहित की तलाश अभी जारी है।

ग्वालियर के रिश्तेदार के घर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर में उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। फरारी के दौरान वह उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में छिपता रहा। जमानत याचिका खारिज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से वह ग्वालियर जाकर छिप गया था।

वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर के आपराधिक मामले

वर्ष अपराध का विवरण

2006 आजाद चौक में कारोबारी पर चाकू से हमला

2010 गुढियारी में मारपीट और उगाही

2013 हत्या का मामला दर्ज

2015 अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत

2016 पुरानी बस्ती में मारपीट और धमकी

2017 महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी

2019 सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और जबरन वसूली

2025 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

अब पुलिस की नजर छोटे भाई रोहित पर

वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजर उसके भाई रोहित तोमर पर है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!