अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

एसआईआर: कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, टीमें की तैनाती, ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया बैठक

दुर्ग। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शुरू कर दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने भी मतदाताओं को जोड़ने के लिए अपनी टीमों की तैनाती के लिए ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों का बैठक लिया है. सूची से ‘वोट चोरी’ न हो, इसको लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर तक टीम लगाने विशेष तैयारी की है. जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ब्लॉक वार प्रभारी के साथ-साथ जिला कार्यालय से निगरानी हेतु टीम गठित करने आज कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक लिया हैं, ताकि जिले में एसआईआर प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजर बनाए रखी जा सके.

प्रदेश में एसआईआर लागू करने के फैसले के बाद से प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि एसआईआर के जरिए बिहार की तरह छ्त्तीसगढ़ में भी दलित, एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश की जा रही है. ऐसे में कांग्रेस दुर्ग जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में अपने बीएलए के साथ प्रभारी लगाएगी. साथ ही जिला कांग्रेस द्वारा पूरे एसआईआर प्रक्रिया का निगरानी किया जावेगा। यह मॉनिटरिंग टीम प्रदेश भर में एसआईआर अभियान के जरिये होने वाले कार्यों की निगरानी करेगी और जिला या बूथ स्तर पर आने वाली दिक्कतों का समाधान कर आवश्यक दिशा-निर्देश देगी.

काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बैठक के बाद कहा कि ब्लॉक प्रभारी व मॉनिटरिंग टीम का गठन जल्द कर दिया जाएगा। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है।

बैठक में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण सहित विक्रांत अग्रवाल, नागमणि साहू, उमेश साहू, हीरालाल वर्मा, सुनीता चन्नेवार, उमाकांत चंद्राकर, सुमन वर्मा, नंदकुमार सेन, टनेन्द्र ठाकरे, विनोद कुमार , रज्जाक खान, संजय देशलहरे, धरम बर्रे, हीरा वर्मा, प्रदिप चंद्राकर, गोपी निर्मलकर, श्रीकांत वर्मा, कपूर साहू, हरीश ठाकुर, पालेश्वर ठाकुर, दुलारी साहू, कमलेश साहू, उमेश बंजारे, मोहित वालदे, संतलाल बंजारे, कामदेव साहू, मंगला राम साहू, जीवधन साहू, डेरहा राम साहू, बुधराम साहू, यशवंत यादव, मन्नू लाल यादव, कमलेश साहू मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!