अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन ब्लॉक के विभिन ग्रामों में हो रही है खेलो इंडिया सांसद खेल महोत्सव का संकुल स्तरीय आयोजन

अम्लेश्वर : दुर्ग लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत खेलो इंडिया सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम झीठ में किया गया। आपको बता दें सांसद खेल महोत्सव में दौड़,खुर्सी दौड़, कब्बड़ी, खो खो , वेट लिफ्टिंग,फुगड़ी सहित कई खेल शामिल है जो ग्रामीण स्तर से खेल कर संकुल स्तर में खेल रहे है,जितने वाले बच्चे विधान सभा और फिर लोक सभा स्तर में खेल कर अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।उक्त आयोजन विकास खंड के दस संकुल में हो रहा।

उत्तर पाटन के प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद सदस्य श्रीमती रेखा अंबेडकर जोशी, दामिनी राकेश साहू,ग्राम पंचायत सरपंच खुडमुड़ी गुलाब जोशी,ग्राम पंचायत कापसी सरपंच वीरेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र कौशिक झीठ प्राधिकृत के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में झीठ,जमराव,उफरा,महुदा, कोपेडीह, खुडमुड़ी, बटंग,सावनी,रूही के बच्चे शामिल हुए।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सुशील सूर्यवंशी समन्वयक,पंचायत विभाग से सी एल निषाद adeo, आभा नेताम ,सैली सरवैया तकनीकी सहायक, स्वास्थ विभाग से जे आर मारकंडे सेक्टर सुपर वाइजर, हरीश खरे rho, संकुल स्तर के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित जनपद पंचायत पाटन के कर्मचारियों को उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!