जिला कबड्डी संघ दुर्ग द्वारा राज्य स्तरीय चयन हेतु शिविर का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी हुए शामिल

सेलुद: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़पार में जिला कबड्डी संघ दुर्ग द्वारा राज्य स्तरीय चयन हेतु 16 नवंबर को शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी, विषेश अतिथि जिला रेफरी संघ प्रमुख संतोष यादव,विष्णु वर्मा मर्रा,जिला कबड्डी संघ उपा मोहित साहू,सचिव पारकर उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए खेल से तन मन में ऊर्जा का संचार होता है उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हमेशा सम्मान होता है और उनके उज्जवल भविष्य की भी मार्ग तय होता है। हारने और जीतने वाले दोनों खिलाड़ियों को हमेशा प्रयास करना चाहिए अभ्यास करते रहना चाहिए ताकि आने वाले भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सके और विजय श्री हासिल कर सके।



आपको बता दें ग्राम मुड़पार के छत्तीसगढ़ क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष पारस पटेल के तत्वधान में दुर्ग जिले के सात अलग अलग ब्लॉक से आए 20 टीम के 200 लगभग जूनियर बालक बालिकाओं ने भाग लिया।



