अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में होने जा रहा “विराट हिन्दू सम्मेलन” सनातन संस्कृति के संरक्षण का ऐतिहासिक संगम

अम्लेश्वर: अमलेश्वर नगर में सर्व हिन्दू समाज द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर 2025, रविवार को “विराट हिन्दू सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम थाना अमलेश्वर के सामने स्थित स्कूल प्रांगण में संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु, संत–महात्मा, धर्माचार्यगण, सामाजिक संगठन, युवा मंडल, मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिक एकत्र होकर सनातन धर्म के गौरवपूर्ण संदेश को जन–जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे।

यह विराट सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में जागृति, एकता और समरसता का महापर्व होगा। कार्यक्रम में सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक सद्भाव, गौ–संरक्षण, नारी–शक्ति, युवाशक्ति और जनजागरण जैसे विषयों पर संत-महात्माओं एवं विद्वान वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

आज दिनांक 16 नवम्बर 2025 को अमलेश्वर स्थित एक भव्य सभा में सर्व हिन्दू समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी सम्मेलन की रूपरेखा एवं कार्यक्रम संचालन की विस्तृत योजना पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजसेवकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया तथा एक सशक्त कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया।

कार्यक्रम संचालन समिति इस प्रकार है –

संयोजक: श्री सत्येन्द्र सिंह

सह संयोजकगण: धर्मेंद्र सोनकर, विजय बहादुर सिंह, नीलू गौतम, मीनाक्षी शर्मा, सुनील शर्मा

कार्यकारिणी सदस्यगण: दयानंद सोनकर, लोकमणि चंद्राकर, कैलाश यादव, रामाधार साहू, फेरहराम धीवर, सुखदेव साहू, शिवा साहू, यशपाल साहू, कैलाश सोनी, जितेन्द्र सिंह, चोवरम वर्मा, अडोराम साहू, धनेश यादव, प्रशांत केशरवानी, नरेंद्र दुबे, डीगेंद्र ठाकुर, उग्रसेन साव प्रज्ञा पाटनवर,डॉ. आशुतोष पाण्डेय , सिंगौर जी, राम अवतार साहू, हीरालाल साहू, कुंजबिहारी साहू, पुरन साहू, ओमप्रकाश साहू, हिमेश धीवर, राजेंद्र साहू एवं अन्य सामाजिक प्रमुख एवं समाज प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे |

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री रमेश तिवारी, श्री प्रकाश कश्यप एवं श्री वैभव शास्त्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिन्दू समाज के समन्वय और एकता के इस महाअभियान को युग की आवश्यकता बताते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

सर्व हिन्दू समाज, अमलेश्वर ने समस्त धर्मप्रेमी भाई-बहनों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं समाज के बंधुजन से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस महान आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज के उत्कर्ष के इस यज्ञ में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

इस “विराट हिन्दू सम्मेलन” के माध्यम से अमलेश्वर की धरा पुनः एक बार धर्म, संस्कृति और एकता के सामूहिक स्वर से गुंजायमान होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!