अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जिले में प्रशिक्षण भ्रमण हेतु मछुआ प्रतिनिधियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दुर्ग: छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर कृषि स्थाई समिति के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती श्रद्धा साहू जिला पंचायत सभापति दुर्ग, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, और डॉ. साहू ने तीन दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत दुर्ग, धमधा, और पाटन ब्लॉक के मछुआ सहकारी समिति और समूह के मत्स्य पालकों को उन्नत तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सहकार से समृद्धि योजना के तहत नवीन मछुआ सहकारी समिति कुम्हली ब्लॉक पाटन और ब्लॉक धमधा के मछुआ समिति को आइसबॉक्स और जाल का वितरण किया गया। इसके अलावा, अन्य जिले में प्रशिक्षण भ्रमण के लिए रवाना किए गए मछुआ प्रतिनिधियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।






