मेंटेनेंस नहीं है आंगनबाड़ी केंद्रों में बनी हुई है समस्या,जनप्रतिनिधियों के साथ साथ विभाग भी मौन

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 06 और 05 की स्थिति बहुत खराब और चिंताजनक है, जिससे नन्हे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होता है। केंद्र क्रमांक 06 में जगह-जगह छेद नजर आ रहे हैं, जिससे जहरीले जीव-जंतुओं के घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं केंद्र क्रमांक 05 में नन्हे मुन्ने बच्चे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि पानी की टंकी हवा तूफान के कारण नीचे गिर गया है और अभी तक व्यवस्थित नहीं किया गया है। इससे छोटे बच्चे लघु शंका के लिए बाहर ही जाने को मजबूर हैं।
आंगनबाड़ी के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने लगातार ग्राम पंचायत में इस समस्या की जानकारी दी है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने परियोजना अधिकारी को भी इस विषय में सूचित किया है, लेकिन उनकी ओर से भी कोई पहल नहीं की गई है, जिससे आंगनबाड़ी कर्मचारी बहुत चिंतित हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।देख रेख के अभाव में अंगनबाड़ी केंद्रो में बनी हुई है समस्या।






