उत्तर पाटन के विभिन्न ग्राम पंचायतो में 17 ,18 जनवरी को भव्य जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन

अम्लेश्वर: पाटन विधान सभा क्षेत्र के दो नगर पालिका और उत्तर पाटन के विभिन्न ग्रामों में होगा जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन ।हर वर्ष के भाती भी आने वाला नया वर्ष जनवरी 2026 मे होगा दो दिवसीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित होगा।


आपको बता दें कि अम्लेश्वर ,कुम्हारी सहित परसदा (पहांदा) सांकरा,पहांदा,खम्हरिया, मोतीपुर,डीह,मगरघटा,भोथली, कपसदा,घुघवा,के ग्रामों में जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी दिन शनिवार एवं रविवार को दो दिवसीय आयोजित है।
मिडिया को जानकारी शेयर करते हुए युवा सरपंच रवि सिंगौर ग्राम पंचायत सांकरा ने बताया कि 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता अभिनेता प्रकाश अवस्थी जी का भी कार्यक्रम आयोजित है 19 जनवरी को भव्य मंडई मिलन समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत सांकरा में किया गया है और रात्रि में छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय प्रसिद्ध गायिका कविता वासनी की भव्य प्रस्तुति भी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार भाग लेने वाले झांकी राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सभी जिले के प्रतिभागी झांकी गायन मंडली अपना एंट्री कर भाग लेंगे सभी ग्रामों के सदस्यों द्वारा बैठक कर चर्चा कर तय किया गया। और तैयारियां में जुटें हुए हैं सभी आस पास के ग्राम के समितियों के सदस्यगण।








