अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित देवेन्द्र देवांगन का शासकीय प्राथमिक शाला कौही में अभिनंदन

सभी बच्चों के लिए सैनिक प्रशिक्षण राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेगा- सरकार करे उचित पहल

रानीतराई: अग्नीवीर के रूप में चयनित देवेन्द्र प्रशिक्षण प्राप्त कर गृहग्राम कौही आए हुए हैं। तथा उनके इस चयन से उत्साहित शाला परिवार ने अभिनंदन कर विद्यालय के अन्य बच्चे जो भविष्य में फौज में शामिल होकर राष्ट्र सेवा की कामना रखते हैं उनके लिए यह मार्गदर्शन – आयोजन काफी फायदेमंद रहा। जहां देवेन्द्र ने अग्नीवीर के रूप अपने चयन तथा उसके पहले के संघर्ष – तैयारियों को बच्चों के सामने साझा किए।

इस अवसर पर उपस्थित देवेन्द्र के पिता श्री पोखन देवांगन ने अपने बेटे के राष्ट्र सेवा में चयन को अपने जीवन का पुण्य करार देते हुए कहा कि देश के सभी बच्चों को सैनिक प्रशिक्षण का अवसर मिलना चाहिए जिससे राष्ट्र मजबूत होगा तथा सरकार को इसके लिए उचित पहल करनी चाहिए।

देवेन्द्र ने सभी बच्चों व शिक्षकों को पेन भेंटकर विद्यालय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किए।

देवेन्द्र का स्वागत करने वालों में प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!