अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
12 पात्र बालिकाओं को मिला छत्तीसगढ़ शासन के योजना का लाभ, युवा सरपंच रवि सिंगौर के हाथों हुआ साईकिल वितरण

अम्लेश्वर: विकास खंड पाटन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत 12 पात्र बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं।
इस पहल से अब गांव की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी, खासकर उन बच्चों को जो पहले पैदल लंबी दूरी तय करते थे।



युवा सरपंच रवि सिंगौर ने साइकिलों का वितरण किया और विष्णु देव सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मोहन लोधी सरपंच, रामशरण बंधे उपसरपंच, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, वीरेंद्र यदु पंच, ईश्वरी सिंगौर पंच, दिलेश्वरी तुरकाने पंच, श्यामू बजारे पंच और अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
यह योजना न सिर्फ छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उनकी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में भी मददगार साबित होगी।



