अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वीं जयंती की आप सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं/दीपक घीडोड़े

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के नेता प्रतिपक्ष दीपक घीडोड़े ने छत्तीसगढ़ के संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती पर समस्त नगर वासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
दिपक घीडोड़े ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा सतनाम पंथ के संस्थापक थे, जिन्होंने समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका “मनखे मनखे एक समान” का नारा लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। बाबा हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। 18 दिसंबर से पूरे महीने भर बाबा की जयंती सतनामी समाज सहित सर्व समाज के लोग मिलकर गांव-गांव में मनाते हैं। यह जयंती न सिर्फ एक धार्मिक अवसर है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

Advertisement






