अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुघुवा(क) में हिंदू सम्मेलन एवं रक्तदान शिविर, रविवार 21 दिसंबर को

पाटन। जनपद पंचायत क्षेत्र के औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम घुघुवा(क) के बाजार चौक में रविवार 21 दिसंबर को एक दिवसीय हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, उक्त आयोजन में मुख्य वक्ता श्री सुनील पटेल जी (दुर्ग जिला कार्यवाह), मुख्य अतिथि माननीय रुपनारायण सिन्हा जी (अध्यक्ष, छ.ग. योग आयोग), विशिष्ट अतिथि श्री मुकेश तिवारी जी (पंडित, कथावाचक) होंगे, आयोजक हिन्दू सम्मेलन समिति के संयोजक प्रणव शर्मा द्वारा सभी समाज के प्रमुख एवं समीपस्थ सभी ग्रामीणों को इस अवसर पर उपस्थिति हेतु अपील किया गया है।

आयोजन में भारत माता की पूजा, वंदना आरती, राष्ट्रगीत, देश भक्ति गीत कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन और हिंदू एकता संबंधित चर्चा परिचर्चा होगी। साथ ही इस कार्यक्रम में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे रक्त के जरूरतमंद लोगों की मदद किया जा सके, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट वितरित कर रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!