अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी के हाथों हुआ पात्र छात्राओं को साईकिल वितरण

सेलुद: विकास खंड पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।
जिलापंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर उप सरपंच राकेश साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री देवांगन, पालक प्रतिनिधि चेतन साहू , आनंदचंदन साहू सहित संस्था के प्राचार्य व शिक्षकगण मौजूद रहे।



जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यह पहल छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी सुविधा के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार हैं।



