अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जमराव स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 48 बालिकाओं को साइकिल वितरण, ग्राम पंचायत सरपंच हुई शामिल

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन की महती सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 48 पात्र बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने बालिकाओं को साइकिलें प्रदान कीं।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सोनकर ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गीता साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भेष कुमार सोनकर, सांसद प्रतिनिधि लोनसिंग निषाद, पंच महेश्वरी बंजारे,हिमानी शर्मा,सती साहू, सुलोचना धनकर, राजबती यादव, विद्यालय स्टाफ, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य, पालकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!