राम कथा वाचक मंदाकिनी दीदी पहुंची पाहंदा(अ), 02,03 एवं 04 जनवरी को श्री राम कथा की बहेगी अविरल धारा

करन साहू अम्लेश्वर: श्री आदर्श मानस मंडली और समस्त ग्रामवासी पाहंदा (अ) के तत्वधान में संगीत मय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 02,03 एवं 04 जनवरी 2026 को किया जा रहा है।
आपको बता दें श्री हनुमान मंदिर प्रंगण बाजार चौक पाहंदा में होने वाले संगीत मय श्री राम कथा महोत्सव के अयोजन की तैयारी राम भक्तो के द्वारा किया जा रहा है। श्री राम कथा महोत्सव में कथा वाचक परम पूज्य दीदी मां मंदाकिनी श्री राम किंकर जी होंगे।
श्री राम कथा महोत्सव के कथा वाचक के आगमन पावन ग्राम पाहंदा में आज हो गई है।दीदी मां मंदाकिनी ग्राम पहुंचते ही सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर आयोजक समिति के सदस्यों से भेंट मुलाकात किया।
मौके पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील साहू संघ पाटन के संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, कृष्णा साहू,आयोजक समिति से चेतन लाल देवांगन, राजेन्द्र साहू , मानसिंह पटेल,सहित अन्य राम भक्त मौजुद रहे।







