अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दीदी माँ मंदाकिनी श्री रामकिंकर जी के मुखारविंद से पहंदा (अ) में, श्रीरामकथा की बहेगी अविरल धारा

भक्तिमय श्रीरामकथा पहंदा (अ) में 2 जनवरी से

अम्लेश्वर: पाटन पहंदा गांव में प्रति वर्ष की तरह इस भी श्रीरामकथा का 57 वा वार्षिकोत्सव के रूप में ग्रामवासी मनाने जा रहे है।इस वर्ष श्रीरामकथा के लिए ग्रामीण अत्यधिक उत्साहित है। ग्राम पहंदा में 2,3 व 4 जनवरी से सुबह 11 बजे से संगीतमय श्रीरामकथा प्रतिदिन अलग अलग मण्डलियों द्वारा होगी हर दिन 5 चिन्हित मंडली भाग लेंगे।साथ ही साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ व संतसमाज के वक्ताओं द्वारा धर्म मंच को संबोधित करने की योजना बनी हुई है 2 जनवरी को संघ के प्रांत सामाजिक सदभाव प्रमुख श्री कौशलेंद्र प्रताप संबोधित करेंगे।3 जनवरी को जामडी पाटेश्वर धाम के पूज्य संत श्री रामबलकदास जी महात्यागी का सम्बोधन होगा। और 4 जनवरी को प्रान्त संघचालक श्री टोपलाल वर्मा का सम्बोधन होगा।

इस प्रकार संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पंच परिवर्तन का संदेश हिन्दू समाज तक पहुंचाने के लिए पहंदा के आयोजक और स्वयंसेवक प्रयास किए है।2,3 और 4 जनवरी को शाम 6 बजे से पूज्य दीदी माँ मंदाकिनी श्री रामकिंकर जी के मुखारविंद से श्रीरामकथा का रसपान स्रोता समाज को सुनने को मिलेगा इसके लिए आयोजन समिति आदर्श मानस मंडली और ग्रामवासियों ने तैयारी पूरी कर ली है।

इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने के लिए सभी सनातन समाज से अपील कर अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों ने जनमानस में प्रचार प्रसार व्यापक रूप से किए है कार्यक्रम प्रतिदिन प्रदेश व क्षेत्र स्तर के राजनीतिक व सामाजिक प्रमुख लोगो की भी उपस्थित होने वाली है।इस प्रकार ग्राम पहंदा में रामकथा के आयोजन को वार्षिकोत्सव के रूप में ग्रामीण मनाने वाले है।

इस आयोजन में संरक्षक नंदलाल साहू,अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,गंगूराम साहू,चेतन देवांगन,राजेन्द्र साहू,सुरेन्द्र साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ, राजेस्वर साहू,कुलेस्वर साहू,चंद्रकांत देवांगन विश्वकर्मा पाल राजूलाल साहू,कृष्णा साहू भेनु साहू दीपक यादव हेमंत साहू,राहुल देवांगन सहित आदर्श मानस मंडली व ग्रामीण इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है।उक्त जानकारी सुरेन्द्र साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!