अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जेल से रिहाई के बाद कुम्हारी पहुंचे चैतन्य बघेल, ढोल-नगाड़ों व पुष्पहार से हुआ भव्य स्वागत

कुम्हारी/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 168 दिन बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गए। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार 3 जनवरी को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। रिहाई के पश्चात घर प्रवास के दौरान उनका काफिला कुम्हारी पहुंचा, जहां समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

शराब घोटाला मामले में हुई थी गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वे रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी।

स्टेशन चौक पर समर्थकों का जोरदार स्वागत

कुम्हारी के स्टेशन चौक पर बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पहार और नारों के साथ चैतन्य बघेल का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के झंडे लहराए गए और “सत्यमेव जयते” व “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं”
जैसे नारे लगाए गए।

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर राकेश ठाकुर अध्यक्ष (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी दुर्ग, प्रमोद सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष कुम्हारी, राजेश्वर सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, स्वप्निल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विकास वर्मा युवा नेता अमलेश्वर, महेंद्र साहू नगर अध्यक्ष अमलेश्वर, ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर,  धर्मेन्द्र साहू, मनहरण यादव, ओम नारायण वर्मा, ललित साहू, पार्षद घनश्याम साहू, खिलेश्वर चक्रधारी,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समर्थकों ने चैतन्य बघेल की रिहाई को न्याय की जीत बताते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!