विराट युवा महोत्सव का भव्य आयोजन 12 जनवरी को पाटन में, बाइक रैली के साथ 99 ईकाई के युवा होंगे शामिल
पाटन दुर्ग : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी “विराट युवा महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन 12 जनवरी 2026, सोमवार को साहू सदन, पाटन में किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है।
इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू (पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग) करेंगे।


विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील साहू (संगठन सचिव, प्रदेश साहू संघ छ.ग.) एवं श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति, जिला पंचायत दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान देवेश साहू (डिप्टी कलेक्टर), पोलेस्वर साहू (डिप्टी कलेक्टर) तथा राजेश साहू (डी.एस.पी.) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्षगणों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सक्रिय व कर्मठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
युवा महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे से विराट युवा बाइक रैली 99 इकाई के द्वारा रेस्ट हाऊस से तहसील कार्यालय पहुंचेगी , 1:00 बजे से कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, 2:00 बजे से अतिथि उद्बोधन एवं सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज की समृद्ध लोक-संस्कृति, गीत-संगीत एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।
इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की गई है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए लालेश्वर साहू अध्यक्ष, दुलेश्वर साहूउपाध्यक्ष, बिमला साहू उपाध्यक्ष, सुरेंद्र साहू संगठन सचिव भुनेश्वरी साहू संगठन सचिव सहित तहसील साहू संघ पाटन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
तहसील साहू संघ पाटन ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक विराट युवा महोत्सव 2026 को सफल बनाएँ और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।






