अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

धान खरीदी केंद्र बटरेल में मानक से ज्यादा तौलाई, जांच को लेकर धरने पर बैठे किसान

जामगांव आर : दुर्ग जिला अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बटरेल में मानक से ज्यादा धान की तौलाई का मामला प्रकाश में आया है। किसानों के द्वारा धान तौलाई को लेकर के नाराजगी जाहिर की है। मामले को लेकर के क्षेत्र के कांग्रेसी नेता रुपेंद्र शुक्ला भेंस आठे सहित किसान बंधु धान खरीदी केंद्र बटरेल पहुंचे हुए हैं। किसानों से चर्चा कर रहे हैं और तहसीलदार से जांच की मांग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार खरीदी केंद्र में 40 .600 ग्राम धान की खरीदी की जा रही है, लेकिन बटरेल सोसाइटी में अलग ही आलम है। यहां पर मानक से ज्यादा  धान खरीदी की जानकारी सामने आ रही है। अब जांच के बाद पता चलेगा की वास्तविकता क्या है, मानक से ज्यादा धान की तौलाई की जा रही है या फिर कुछ और है। वही मिली जानकारी के अनुसार मशीन में फॉल्ट की जानकारी मिल रही है। अब यह तो विभागीय जांच के बाद ही पता चल जाएगा ।फिर हाल धान खरीदी केंद्र में किसान और लोग मौजूद है।

धान खरीदी केंद्र बटरेल में तौलाई को लेकर शिकायत मिली है जांच कराई जाएगी।जांच के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। एसडीएम पाटन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!