अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जमराव में 21 जनवरी को भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह

अम्लेश्वर : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम जमराव में भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह का आयोजन 21 जनवरी 2026, बुधवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्वक किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा से होगा। इसके पश्चात 11 बजे सत्यनारायण पूजा, शाम 5 बजे रामायण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी “रंग रसिया जोड़ीदार” (लखनपुरी, चारामा) द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल, सांसद दुर्ग तथा भूपेश बघेल विधायक पाटन पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में कुंवरसिंह निषाद, विधायक गुंडरदेही सहित जिले एवं जनपद स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!