अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नितिन नबीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकताओं के साथ मनाया जश्न

भिलाई : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोहार चौक रिसाली पर श्री नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आतिशबाज़ी कर मिठाई बाटकर डोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री नितिन नबीन जी के चयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी संगठनात्मक समझ, अनुभव आधारित नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता पार्टी को सशक्त दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, अनुपम साहू, शीतला ठाकुर, लीकेश्वर देशमुख, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, जिला मंत्री गिरेश साहू, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, समाजसेवी सोनू राम सिंह, नेताप्रति पक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विधि यादव, सीमा साहू, सरिता देवांगन, ईश्वर साहू, सविता धवस, शीला नारखडे, धर्मेन्द्र भगत, विक्की चंद्राकर, पिंटू देवदास, अजीत चौधरी, दशरथ साहू, राजेन्द्र यादव, धनश्याम चंद्राकर, दामन सर्वा, विकास कुलश्रेष्ठ, विशाल श्वेता यादव, खिलेश्वरी सतीश दुबे, संस्कृति वर्मा, अमन शर्मा, केशव महीपाल, कमलेश हिरवानी, रवि मानिकपुरी, संतोष कुशवाहा, पुरेन्द्र साहू, हरीश यादव, राजूराम शैलेश शर्मा, नरेन्द्र निर्मलकर, पुराण देशमुख, रोहित चंद्राकर, इंद्रजीत सोनी, परंपरमेश्वर रंजन सिन्हा, मुकेश मंडाले, शेष जांगडे, शंकुतला दास, उषा साहू, धनेश्वरी नेताम, तरसेम कौर, करुणाश्रीवास, बानू साहू, संध्या साहू, संध्या मंडलोई, पूनम सपहा, योगेश महिपाल, माला सिंग सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!