अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम परसदा में भव्य जस गीत झांकी प्रतियोगिता के साथ मड़ई मिलन समारोह का हुआ आयोजन

कुम्हारी: नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा में 17,18 जनवरी को भव्य जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन न्यू बाल गणेश एवं मां सरस्वती समिति के तत्वधान में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ ग्राम के प्रमुखों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात लगातार जस गीत गायन मंडली और झांकी मंडलियों के द्वारा अनुपम प्रस्तुति दी गई। लगभग 30 जस गीत झांकी मंडली प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रथम और द्वितीय आने वाले मंडलियों को पुरस्कृत कर सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। साथ ही 19 जनवरी को मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया की भव्य प्रस्तुति हुई। वॉर्ड पार्षद युजेंद्र साहू , डिकेंद साहू प्रमुख रूप से मौजुद रहे।

इस अवसर पर आयोजक समिति अध्यक्ष सोनू यादव,उपाधयक्ष देवेंद्र बया, कोसाधयक्ष मुकेश साहू ,सचिव टोमन ठाकुर,निर्णायक राजकुमार बर्मन,मनीष यादव, सदस्यगण दिलेश्वर ठाकुर,शेखर साहू, शोभित साहू, सेशमणि साहू, तामेश्वर यादव ,महेश साहू, छबि विश्वकर्मा, डेंकुमार साहू, भारत साहू सहित समस्त ग्राम वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!