अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

अर्थ डे पर मदर प्राइड स्कूल के विद्यार्थियों ने किया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान

दुर्ग ,पाटन ,22 अप्रैल: अर्थ डे के अवसर पर मदर प्राइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खमरिया (मोतीपुर) द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय की ईको क्लब टीम के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, जल संरक्षण, मिट्टी की सुरक्षा, वर्षा जल संचयन एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय कॉलोनी में रैली निकालकर जनजागरूकता फैलाई, साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह गतिविधियाँ ‘सोसायटी साई सिटी, (सांकरा) क्षेत्र में संपन्न हुईं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!