छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईसेलूद
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही को गृह प्रवेश करा कर चाबी सौंपते हुए जनपद पंचायत पाटन के जनप्रतिनिधि

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दरबार मोखली में महागृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दे कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सभापति खेमलाल देशलहरे एडिशनल सीईओ, मनरेगा अधिकारी के द्वारा हितग्राही को चाबी सौंप कर गृह प्रवेश कराया गया। लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चाबी सौंप कर गृह प्रवेश कराने का कार्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय की अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।


Advertisement





