Uncategorized

नगर पालिका अम्लेश्वर में हुआ नेता,उप नेता प्रतिपक्ष का चयन, युवा नेता दीपक घिंघोड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अम्लेश्वर 22 मई : दुर्ग जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा  पालिका अमलेश्वर के सभा कक्ष में कांग्रेसी पार्षदों का बैठक लेकर नेता, उपनेता प्रतिपक्ष का चयन कांग्रेस के पार्षदों के सर्वसम्मति से किया गया। वार्ड क्रमांक 4 दीपक घिंघोड़े नेता एवं उप नेता प्रतिपक्ष वार्ड क्रमांक 2 घनश्याम साहू को बनाया गया है।

आपको बता दें पालिका के सभा कक्ष में कांग्रेसी पार्षद एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, डोमन यादव, हेमलाल साहू, सेवती निषाद ,लेखनी साहू, मालती गिरधर साहू, भेज लाल सोनकर, मीना रानी घनश्याम चेलक उपस्थित रहे। बता दे नेता नेता प्रतिपक्ष बनने से कांग्रेस पार्षदों का आवाज बुलंद होगा नगर के विकास में सहभागिता बनेंगे।

मौके पर ओंकार घिंघोड़े, अमृत राजपूत,विकास वर्मा,मनीष साहू, अहेंद्र चेलक, गोविंदा निषाद शीतल सोनकर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!