अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पंडवानी के पुरोधा स्व. झाड़ू राम देवांगन के 23 वीं पुण्यतिथि में पंडवानी भवन के शीलान्यास कार्यक्रम आयोजित

अम्लेश्वर 24 मई : छत्तीसगढ़ी पंडवानी कला मंच अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन ने बताया है कि पंडवानी पुरोधा झाड़ू राम देवांगन के 23वीं पुण्यतिथि 14 जून को ग्राम पाहंदा(अ) में पंडवानी भवन का शिलान्यास करते हुए पंडवानी प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

श्री देवांगन ने कहा है कि 55 वर्ष की यात्रा में 11 शिष्यों का को सिखाया है आने वाली पीढियां के लिए वाचिक परंपरा को जीवंत बनाए रखना तथा इस विधा को अक्षुण्य बनाए रखना ही उद्देश्य है। संस्था की ओर से छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री से पंडवानी भवन निर्माण हेतु 20 लख रुपए की मांग किया गया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय नामी ग्रामी पंडवानी कलाकार देश-विदेश में परचम लहराया है। किंतु कहीं भी विद्या के प्रशिक्षण केंद्र व पंडवानी भवन नहीं है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति धरोहर पंडवानी कला के आदि पुरुष झाड़ू राम देवांगन पद्मश्री पुनाराम निषाद, पद्म भूषण डॉ तीजन बाई के नाम को अजर अमर करने के लिए शासन से भूमि की मांग एवं पंडवानी भवन के अभाव में असुविधा महसूस हो रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

देवांगन समाज द्वारा ऐसे महान कलाकार के पुण्य स्मृति में जिला स्तरीय आठवीं में प्रविण्य सूची के छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का 14 जून 23 वीं पुण्यतिथि में रखा गया है। हमारी संस्था ने निर्णय लिया है कि पंडवानी पुरुष एवं पुरोधा के लिए समर्पित भाव से पंडवानी परिवार की ओर से वरिष्ठ पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन के गृह ग्राम पाहंदा (अ)में बैठक आहूत कर अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!