सांकरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान की रथ के कृषक जागरूकता पर चर्चा

अम्लेश्वर: दुर्ग सांसद विजय बघेल के निर्देशन पर कृषि उत्पादन बढ़ाने कृषि जागरूकता रथ 27 जिले छत्तीसगढ़ के भ्रमण में कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विस्तार अधिकारीयो की उपस्थिति में जन जागरूकता हेतु ग्रामीण अंचलों के गांव में भ्रमण कर रहे हैं भ्रमण दौरान सेवा सहकारी समिति में उपस्थित किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं अत्याधुनिक कृषि यंत्रों को किस प्रकार प्रयोग करके समय एवं मजदूर की कमी एवं अधिक उत्पादन बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिया जा रहा है।
जिसके तहत आज दिनांक 29/05/2025 को पाहंदा एवं सांकरा के सेवा सहकारी समिति में कृषि विस्तार अधिकारी गोस्वामी श्रीमती सोनम शर्मा के अध्यक्षता में एवं कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को अधिक उत्पादन बढ़ाने अत्याधुनिक कृषि यंत्र की उपयोग करने कम समय में अधिक काम करने उत्पादन बढ़ाने संबंधित जानकारी दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू,ग्राम के जनप्रतिनिधि सरपंच रवि सिंगौर ईसरावती ठाकुर, उपसरपंच रामशरण बंदे पंचगण सेवा सहकारी समिति सहायक प्रबंधक वीरेंद्र चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।



