छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

एक पेड़ मां के नाम, तरीघाट पंचायत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष आयोजन ,सरपंच चंद्रिका साहू ने अपने पंचों के साथ मिलकर लगाया पौधा

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सरपंच चंद्रिका साहू ने कहा की हम सब को “माँ के नाम एक पेड़” लगाकर पौधा से पेड़ बनते तक देखभाल व सेवा करना चाहिए। जब पेड़ बड़े होंगे तो पूरा गांव खेत खलिहान हरा भरा होगा तथा जल संरक्षण करके वर्षा के जल को घरों में सोख्ता गड्ढा के माध्यम से जमीन के अंदर तक पहुचना है ताकि धरती में जल का स्तर बनी रहे।

उक्त कार्यक्रम में सचिव ज्ञान चंद चक्रधारी ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु संकल्प कराया। एकेच गोठ एकेच बानी बुंद बुंद बचाबों पानी महाअभियान के साथ संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी, ब्लाक क्वाडनेटर वाटरएड लोकेश साहू, बेदराम साहू पंच, सोनु साहू चेला राम सिंहा रोहित गोस्वामी अमरीका सिंहा रुक्मिणी साहु पार्वती यादव वीना साहू सेषु सिंहा छगन साहू सुरेश निशाद, बुधा साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!