अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
युवा सरपंच रवि सिंगौर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया

अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क सांकरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। आपको बता दे ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया है जिससे पर्यावरण सुरक्षित होगा साथ ही आने वाली पीढ़ी को छायादार पेड़ और फल भी मिलेगा। मौके पर रूपा के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत के सचिव ईश्वर निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Advertisement





