अम्लेश्वर: छत्तीसगढ़ के गौरव, माटी पुत्र एवं राष्ट्रीयकथा कथावाचक पं.श्री युवराज पाण्डेय गुरु जी का कथा वर्त्तमान समय में मध्यप्रदेश में चल रहा है और वहां समस्त मध्यप्रदेश वासी अपार जन सैलाब भाव विभोर होकर कथा सुन रहे है।
जो गरियाबंद जिला के के लिए गौरव का विषय है।
गरियाबंद जिले का नाम पुरा मध्यप्रदेश मे गूंज रहा है।
राम कथा समापन पश्चात पंडित जी 08 जून दिन रविवार को छत्तीसगढ़ प्रवेश करेंगे जिसके उपलक्ष्य में गुरु जी का भव्य स्वागत दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका अम्लेश्वर के बाजार चौक में किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पंडित जी दोपहर 12:30 बजे नगर पालिका अम्लेश्वर प्रवेश करेंगे। जंहा स्वागत हेतु राम कथा के आयोजक महेंद्र साहू सहित डिकेन साहू,अमृत सिंह राजपूत अतुल शर्मा के द्वारा तैयारी की जा रही है।मौके पर नगर वासी मौजूद रहेंगे।

Advertisement






