मनवा कुर्मी समाज पाटन राज का इकाई बैठक देवादा और कसही मे सम्पन्न, लिए गए कई महत्व पूर्ण निर्णय

रानीतराई: पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने देवादा एवं कसही के इकाई बैठक मे महाधिवेशन मे प्री वेडिंग शूट और एक साथ केंद्रीय अध्यक्ष और दसो राज प्रधान चुनाव एक साथ कराये जाने प्रस्ताव पारित होने की जानकारी दी। साथ ही महाधिवेशन मे पारित प्रस्ताव का कड़ाई से पालन करने की बात कही।
आडिल ने कहा की हमें अपने ग्राम इकाई को मजबूत करने पर बल देना चाहिए अब सभी प्रकरण की सुनवाई पहले ग्राम इकाई मे होगा मामले का निराकरण नहीं होने की स्थिति मे प्रकरण राज इकाई सुनेगा शादी व्याह मे डी जे बजाने की स्थिति मे वर वधु दोनों पछ पर कार्यवाही की जायेगी।
आडिल ने बताया की सुभम छात्र वृत्ति योजना के तहत ब्याज मुक्त राशि पढ़ाई के लिए दी जाती है अगर आर्थिक स्थिति से कमजोर कोई प्रतिभावान छात्र हों तो राज कार्यकारिणी को ग्राम इकाई के माध्यम से सूचित करें साथ ही बेरोजगार युवाओ की सूची उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किया मनवा कुर्मी समाज शिक्षा और रोजगार की दिशा में एक नई मूहिम चलाने का कार्य करेगी। रोटी बेटी के अलावा हमें अब अन्य योजनाएं संचालित करने की आवश्यकता है। जिससे कि हमारा आने वाला पीढ़ी सामाजिक सहयोग से आगे बढ़ सके आडिल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा पीढ़ी नशे का आदि होते जा रहा है जिसकी वजह से रिश्ते बनना मुश्किल हो रहा है साथ ही पति-पत्नी विवाद सम्भन्ध विच्छेद का कारण प्रमुख रूप से नशा पान बनते जा रहा है हमें नशा पान से दूर होकर अपने पारिवारिक जीवन को बचाने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
27 जून को जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा मे ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होने की अपील की भगवान जगन्नाथ मंदिर मनवा कुर्मी समाज का धरोहर है रथ यात्रा को सफल बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।
इकाई बैठक मे पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीता राम वर्मा, राजमंत्री केदार कश्यप, युवाध्यक्ष राकेश आडिल, क्षेत्र प्रधान अभिषेक, निक्कू वर्मा, ग्राम प्रमुख परीक्षित वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, उर्वशी वर्मा, मनोज वर्मा, डोमन वर्मा, धनी वर्मा, रोशन वर्मा ,उर्वशी वर्मा, नीलू वर्मा, कसही ग्राम प्रमुख होरी वर्मा,सचिव जगेश्वर वर्मा, अरविंद वर्मा, नोहर बंछोर, समाज सेवक – मनहण वर्मा ,अरविंद वर्मा, डिलन आडिल ,इन्द्रमणी पैकरा कमलेश वर्मा, रमन आडिल ,गोपाल आडिल ,नुतन धुरंधर ,नेहर धुरंधर ,शिव वर्मा , भगवान वर्मा, जिवन वर्मा,कुलजन वर्मा, विष्णु वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा,सतोरहन वर्मा सडानद वर्मा,राजेश वर्मा,खेदु वर्मा,उदय वर्मा,विकास वर्मा, समस्त स्वजातीय बधु कसही व देवादा उपस्थित थे






