ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चों के आगमन से विद्यालय हुआ गुलजार/ सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू

पाटन : पाटन विकास खंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरीघाट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को बच्चों के आगमन से विद्यालय गुलजार हो गया। नाना -नानी व अन्य रिश्तेदारों के घर छुट्टी मनाकर बच्चे विद्यालय में अपने दोस्तों से मिलकर खुश नज़र आएं। इस दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरीघाट मे 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन विविध गतिविधियों के साथ किया गया।
प्रवेशोत्सव का शुभारंभ एक पौधा मां के नाम के तहत गुलमोहर पौधे लगाकर किया गया। तत्पश्चात् कक्षा छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों को मुंह मीठा कराकर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने गणवेश भेंटकर स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।



इस अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी पंच वेद राम साहू, रोहित साहू, रुक्मिणी साहू ,नंदनी गोस्वामी, गंगा राम साहू, गणेश भारती ,गजेन्द्र साहू सहित श्रीमती अनिता टाक, श्रीमती इन्द्राणी ठाकुर, मोहनलाल साहू, मनोज कुमार साहू, श्याम कुमार देवांगन उपस्थित रहे।



