छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई
जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर बच्चों को तिलक लगाकर कराया मुंह मीठा
रानीतराई: विकास खंड पाटन अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरेंदा में मनाया गया हर्ष और उल्लास के साथ प्रवेश उत्सव। आपको बता दें जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ श्री वर्मा ने नव प्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण कर शाला गणेश भी दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच कामेश कश्यप, शाला विकाश समिति अध्यक्ष उत्तम साहू, पूर्व उपसरपंच नरेंद्र साहू, और शिक्षक ग्रामीण उपस्थित थे।






