
रानीतराई : दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि केन्द्र के मोदी सरकार की 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इस कार्यकाल में कई बड़े संकल्प लिए गए। जो संकल्प सिद्धि की ओर आगे बढ़े है। केन्द्र सरकार द्वारा अनेक योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णय से 11 साल के कार्यकाल में देश को संवारने कार्य किया गया है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जन कल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नया आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने न केवल देश की सीमा सुरक्षित की, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया।
छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट कामता पसाद शरण के मुखारविंद से अम्लेश्वर डीह में 30 जून से 04 जुलाई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन






