शाला प्रवेश उत्सव में सरपंच ने लगाया एक पेड़ मां के नाम पौधा, तिलक लगाकर बच्चों को दिया पाठ्य पुस्तक सहित गणेश

मोतीपुर: पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत औरी भाटा गांव के प्राथमिक शाला स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों को गणवेश वितरण किया गया एवं सभी बच्चों के साथ शिक्षकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया। सरपंच श्रीमती कालिंद्री गजेंद्र मानिकपुरी द्वारा ग्राम पंचायत औरी एवं ग्राम भाटागांव के प्राथमिक शाला मे प्रवेशउत्सव में न्यौता भोजन भी करवाया गया।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कालिंद्री गजेंद्र ने पलकों से एवं बच्चों से आग्रह करते हुए कहा कि नियमित रूप से बच्चे स्कूल आए एवं पलक अपने एक बच्चे के प्रति विशेष ध्यान दें नियमित स्कूल भेजे। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा निशुल्क पाठ पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे अपना भविष्य बना सके। साथ ही सभी से निवेदन पर्यावरण को संरक्षण और सुरक्षित रखने के लिए एक पेड़ मां का नाम पौधा अपने आसपास या घर पर जरूर लगाए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों सहित बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






