छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ग्रीष्मकालीन ललित कला प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहलई में शौर्य युवा संगठन कोड़िया एवं ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण संगठन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन ललित कला प्रशिक्षण एवं खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कक्षा पहली से लेकर महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों गायन वादन, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला साहित्य कविता कहानी लेखन का प्रशिक्षण में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों
को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और उत्साह को प्रोत्साहन देने के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कला के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर मिला।

कार्यक्रम में ओम सिंह , कातरो सरपंच जितेन्द्र सोनी आनंद निषाद सहायक प्राध्यापक श्री टुम्मन पटेल आदित्य भारतध्वज दुस्यंत कुम्भकार दीना निषाद बोहरिक साहू आकाश साहू अमन भूपेन्द्र साहू नरेन्द्र सेन , संरक्षक सियाराम साहू चंचल साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!