पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जून को आगेसरा में, विभिन्न विकास कार्यों को जनता को करेंगे समर्पित
बेल्हारी : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आगेसरा में 20 जून को सामुदायिक भवनों और मुक्ति धाम शेड के लोकार्पण तथा श्मशान घाट पहुंच मार्ग सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य पाटन अजय साहू, अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, दक्षिण पाटन जोन प्रभारी भेष आठे, गातापार,देवकुमार निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज पाटन,सेक्टर प्रभारी भिरेन्द्र साहू एवं निषाद समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी सरपंच रमाकांत साहू, उपसरपंच सुशीला साहू और सचिव राजकुमार सेन सहित समस्त ग्रामवासी के द्वारा की जा रही है।







