योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है/ नीलम राजेश चंद्राकर

तर्रा : विश्व योग दिवस के अवसर पर पाटन विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तर्रा में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाभ्यास के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर की गरिमामई में उपस्थिति में स्कूली बच्चों के साथ योग किया गया।
श्रीमती चंद्राकर ने कहा की योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। विश्व योग दिवस के दिन हमें यह याद दिलाता है कि योग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है। जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा, तभी एक स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगायह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है। योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है।



इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच विपिन चंद्राकर,भाजपा नेता अजीत ठाकुर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रज्जू सोनी सहित वरिष्ठ नागरिक गण एवं स्कूल के बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



