छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

शाला प्रवेश उत्सव में नव प्रवेशी बच्चो को मिल रहा है निःशुल्क पाठ्य पुस्तक

जामगांव एम: विकास खंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय जामगांव एम में  23 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेशित नवीन छात्र-छात्राओं का टीका लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर राजेश चंद्राकर, पूर्व सरपंच एवं शाला विकास समिति के सदस्य राकेश चंद्राकर तथा शाला के प्राचार्य श्री राजेश वर्मा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती देवश्री देवांगन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती अनुपमा शर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री कुलेश्वर देवांगन, सदस्य श्री राकेश चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, रोहित सिन्हा ,सरपंच श्रीमती तुलसी सिन्हा, प्रधान पाठिका श्रीमती श्रीजी अनूप, श्रीमती हर्षिखा देवांगन एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं तथा ग्राम के पंच एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!